फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध उपभोक्ताओं के लिए बुरी हो सकती है ये खबर

Tue, 04 Feb 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस महीने 7 फरवरी को शहर में दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


वेरका मिल्क बूथ एसोसिएशन ने 7 फरवरी को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस बारे में एसोसिएशन ने मिल्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम उनसे मासिक किराया वसूलने की कोशिश कर रहा है।

वह पिछले कई सालों से प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा करवा रहे हैं और वेरका को भी हर माह 2350 रुपये किराया दे रहे हैं। इसके बावजूद अब नगर निगम उनसे 2 हजार रुपये मासिक किराया वसूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा नगर निगम अधिकारी उन्हें बेवजह तंग कर रहे हैं और आए दिन अतिक्रमण के नाम पर उनका सामान उठा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले का निपटारा नगर निगम और वेरका को खुद करना चाहिए न कि उन्हें परेशान करें। सिंह ने कहा कि यदि उनकी समस्या का हल नहीं होता तो 7 फरवरी को हड़ताल की जाएगी जिसमें शहर के सभी 104 वेरका बूथ बंद रखे जाएंगे।

उनकी हड़ताल को डेयरी प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर्स का भी समर्थन मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें