फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालमेल कमेटी की राज्यव्यापी हड़ताल 21 से

Sat, 04 Jan 2014 11:54 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य एवं सर्व कर्मचारी महासंघ के महासचिव सुभाष लांबा ने दावा किया है कि 21 से 23 जनवरी को 72 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक साबित होगी।
विज्ञापन


इस हड़ताल में राज्य के सभी विभागों के सरकारी, अर्ध सरकारी, वार्डों, निगमों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों, नगरपालिकाओं में कार्यरत लाखों कर्मचारी व शिक्षक शामिल होंगे।

हड़ताल के दौरान रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करने की बजाय हड़ताल को विफल बनाने के लिए कोई कार्रवाई की तो तालमेल कमेटी 72 घंटे की हड़ताल को आगे बढ़ाने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उप प्रधान मान सिंह व ऑडीटर राजबीर बेरवाल भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें