गवर्नमेंट लेक्चरर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। फेज-8 स्थित शिक्षा विभाग के आफिस के अमृतसर के कई लेक्चरर भूख हड़ताल पर रहे।
इस दौरान दीपिंदर पाल सिंह, अमन शर्मा, रामस्वरूप सिंह, हरपाल सिंह गिल, अवतार सिंह, दीपक शर्मा, आशू विशाल, कवलप्रीत सिंह काहलो, परमिंदर सिंह चाहल, नविंदर सिंह, यूनियन के सूबा प्रधान हाकम सिंह व मोहाली जिला इकाई के प्रधान जसवीर सिंह गोसल भूख हड़ताल पर रहे।
लेक्चरर यूनियन ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं। तब तक वे भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। इस दौरान लेक्चरर ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शनिवार को मोहाली की जिला इकाई के टीचर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।