फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हिमाचल रोडवेज की बसें हड़ताल पर हैं

Wed, 15 Jun 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
शिमला के ओल्‍ड बस स्टैंड पर खड़ी एचआरटीसी की बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सेक्टर- 43 बस स्टैंड से मंगलवार को हिमाचल की 150 बसों का संचालन ठप रहा। बुधवार को यह हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


सेक्टर - 43 बस स्टैंड पर शिमला, पालमपुर, धर्मशाला सहित सभी डिपो की बसें आती हैं। इसके अलावा वोल्वों बसें भी नहीं चलीं। गर्मी में हजारों लोग हिमाचल जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे मगर बसें न होने के कारण वे परेशान हुए। जबकि यहां से सीटीयू, पंजाब और हरियाणा की बसें हिमाचल के विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुईं। उसमें बैठने के लिए यात्रियों में मारामारी रही।

बस अड्डे पर किया धरना प्रदर्शन 
 मंगलवार को चंडीगढ़ में संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले एचआरटीसी कर्मचारियों द्वारा सेक्टर 43 बस अड्डा चंडीगढ़ में एक रैली निकाल कर धरना- प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


जिनमें मुख्य तौर पर परिवहन निगम को रोडवेज बनाना, पीस मील वर्करों को अनुबंध नीति के तहत लाना, जीपीएफ ट्रस्ट से खर्च किए गए 150 करोड़ रूपये को एक मुश्त जमा करना, परिचालक अनुबंध पर भर्ती करना, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सभी प्रकार की देनदारी का ब्याज सहित एकमुश्त भुगतान करने की मांग की गई। धरने पर नन्द लाल बत्तो सचिव भारतीय मजदूर संघ, रणजीत सिंह सहित सीटीयू के कई  नेता भी बैठे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें