फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आज हड़ताल पर रहेंगे बिजली कर्मचारी, कंप्लेट पर भी नहीं जाएंगे

Thu, 16 Jun 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
कार्यालय में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी 16 जून को हड़ताल करेंगे। इसकी तैयारियां यूनियन की ओर से कर ली गई हैं। वीरवार को बिजली कर्मचारी सेक्टर-18 के कार्यालय के बाहर एकत्र होकर रैली करेंगे। रैली के बाद गवर्नर हाउस तक कूच करेंगे।
विज्ञापन


हड़ताल के दिन ऑफिस में और फील्ड में किसी भी प्रकार का काम नहीं होगा। बिजली कर्मचारी ब्रेकडाउन भी अटेंड नहीं करेंगे। यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि मुकम्मल हड़ताल के लिए कई कार्यालयों में पर्चा भी बांटे गए हैं।

अब तक यूनियन ने 17 कार्यालयों में धरना दिया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानीं गई तो 21 जून को भी काम का बहिष्कार करेंगे। हड़ताल का आह्वान यूटी पावरमेन यूनियन ने किया है। यूनियन ने हड़ताल के लिए पूरे तौर पर प्रशासन के अड़ियल रवैयो को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि खाली पड़े पदों को नहीं भरे जाने से कर्मचारियों पर वर्कलोड बढ़ गया है। टेक्निकल कर्मचारियों को कार्यालयों में काम पर लगाया जा रहा है। इसके कारण फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें