फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फिर बढ़ी सख्ती, बार्डर पर चेक होंगे आई कार्ड, कहां से आए और कहां है जाना, ये भी होगा बताना

Sat, 13 Jun 2020 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ बार्डर पर होगी सख्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसारने लगा है। बीते दिनों बापूधाम के अलावा शहर के बाकी हिस्सों से भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। यह देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर शहर में प्रवेश के लिए सख्ती बढ़ा दी है। अब मोहाली, पंचकूला बार्डर पर सभी के आई कार्ड चेक होंगे, इसके बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


अन्य राज्यों से चंडीगढ़ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सेल्फ जेनरेटेड डॉक्यूमेंट रखना होगा, वरना बार्डर पर ही रोक लिया जाएगा। यह आदेश शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी किए हैं। पड़ोसी राज्यों से आने-जाने की वजह से कोरोना का फैलाव बढ़ा है। इसको देखते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासन के अधिकारियों को पंजाब और हरियाणा के साथ एक बैठक करने के निर्देश दिए थे। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। 


यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन


शहर में ट्रेनों व घरेलू उड़ानों से आने वाले सभी यात्रियों के आगमन पर स्क्रीनिंग की जाएगी और 14 दिनों के लिए उन्हें सेल्फ क्वारंटीन की सलाह दी जाएगी। यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना अनिवार्य होगा और प्रशासन द्वारा उनकी चेकिंग भी की जाएगी। चंडीगढ़ में सरकारी व प्राइवेट सेक्टर के ऑफिस आने वाले कर्मचारियों को अब पहचान पत्र दिखाने के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 

कहां से आए हैं...कहां जा रहे हैं बताना होगा
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बढ़ते कोरोना मामलों के बारे में चिंता व्यक्त की और कहा कि कुछ प्रतिबंध लगाए जाएं और बाहर से आने वाले यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए विशेष देखभाल की जाए। सीटीयू की लांग रूट्स की बसों पर प्रतिबंध लगाना भी इसमें शामिल है। इसके अलावा तय किया गया है कि सड़क मार्ग से चंडीगढ़ आने वाले व्यक्तियों को सेल्फ जेनरेटेड डॉक्यूमेंट रखना अनिवार्य होगा, जिसे प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर डिटेल भरकर मोबाइल फोन पर डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे प्रशासन को उनकी यात्रा और निवास का रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी। लोगों को अब जानकारी देनी होगी कि वह कहां से आ रहे हैं और चंडीगढ़ में कहां निवास करेंगे। यह स्पष्ट किया गया कि यह दस्तावेज परमिट या पास नहीं है। यह केवल आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए एक यात्रा सूचना दस्तावेज होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें