फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चीनी मांझा बेचने और इस्तेमाल करने पर होगी सख्त कार्रवाई, बच्चे की मौत पर सरकार का कड़ा रुख

Wed, 16 Nov 2022 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंत्री मीत हेयर ने कहा कि चीनी डोर बेचने वाले मानवता के दुश्मन हैं। उन्होंने लोगों से चीनी मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों की शिकायत उपायुक्त या स्थानीय सरकारी दफ्तर में करने की अपील की है।
विज्ञापन
चीनी मांझा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चीनी मांझे से हाल ही में बच्चे की दुखद मौत का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने उपायुक्तों को चीनी मांझा बेचने और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने बताया कि बीते दिन रोपड़ में 13 साल के बच्चे गुलशन की चीनी मांझे के कारण मौत हो गई। वह बच्चा साइकिल पर जा रहा था। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पिछले समय में चीनी मांझे से हमारे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य जीव-जंतुओं को बहुत नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री ने इस दुखदायक घटना का गंभीर नोटिस लिया और मानवीय जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया। मीत हेयर ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ किसी भी तरह का लिहाज नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि राज्य में चीनी डोर बेचने और इस्तेमाल पर पूर्णतया पाबंदी है और यहां तक कि राज्य में इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट एक भी नहीं है लेकिन कुछ लोग दूसरे राज्यों से डोर लाकर बेचने के गैर-कानूनी काम को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने यह डोर बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि वह या तो इसकी बिक्री तुरंत बंद कर दें या फिर नतीजे भुगतने को तैयार रहें। 
विज्ञापन


मीत हेयर ने कहा कि चीनी डोर बेचने वाले मानवता के दुश्मन हैं। उन्होंने लोगों से इस चीनी मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों की शिकायत उपायुक्त या स्थानीय सरकार संबंधी दफ्तर में करने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए इसका प्रयोग न करने दें और इससे होने वाले नुकसान से अवगत करवाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें