फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन पहुंचें होटल मैरियट

Sat, 10 May 2014 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय, एशियन, कांटीनेंटल की खास रैप एंड रोल डिश के लिए जेडब्ल्यू मैरियट के द कैफे में रैप फूड फेस्टिवल शुरू हुआ। फेस्टिवल के लिए बंगाल से स्पेशल शेफ तिलक हालदर को बुलाया गया है।
विज्ञापन


शेफ तिलक ने कहा कि विश्व में कई ऐसी डिश हैं जो रैप और रोल होकर खाते हैं, जैसे काठी रोल, सोर्शे मार्च, डोसा पेस्तार्तो आदि। इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य लोगों को विश्वभर में मिलने वाली इसी तरह की डिश का अनुभव कराना है। तिलक ने कहा कि फेस्टिवल में भारतीय, एशिया, कांटीनेंटल और मैक्सीकन फूड मिलेगा।

हर दिन होगा अलग मेन्यू
तिलक ने बताया कि फेस्टिवल में कस्टमर लंच और डिनर में रैप एंड रोल डिश ऑर्डर कर सकेंगे। हर दिन भारतीय, एशियन, वेस्टर्न और डेजर्ट में अलग मेन्यू होगा, जो बुफे सिस्टम में होगा। लंच में रैप की आठ डिश मिलेंगी, तो वहीं डिनर में 16 डिश। फेस्टिवल के दौरान अगर कोई खास मेन्यू पसंद करता है तो वह अगले दिन के लिए वहीं मेन्यू पहले ही ऑर्डर कर सकता है।
विज्ञापन


मुंबई की स्पेशल महाराष्ट्र आम रस विद पोरन पली
तिलक ने बताया कि फेस्टिवल में मुंबई की स्ट्रीट में मिलने वाले आम रस विद पूरन पली स्पेशल अट्रेक्शन होगा। पूरन पली एक स्टफ्ड ब्रेड होती है, जिसको घी केसाथ ऊपर से आम रस केसाथ डेकोरेट कर केपरोसा जाता है।

कोलकाता स्पेशल काठी रोल
तिलक ने बताया कि वैसे तो काठी रोल उत्तर भारतीय पकवान है, लेकिन इसे कोलकाता में भी बड़ा पसंद किया जाता है। इसलिए इसमें चिकन को मस्टर्ड के साथ फ्राइड करके काठी के अंदर सर्व किया जाता है।

दही कबाब रोल
फेस्टिवल में एक और कमाल की डिश होगी दही कबाब रोल। इस डिश में दही से बने कबाब को स्पेशल फ्राइड ब्रेड रोल में पेश किया जाएगा। इस डिश को स्पेशल पंजाबी और साउथ इंडियन टच दिया गया है।

रैप एंड रोल मेन्यू
- भारतीय
सोर्श माच, डोसा, पेसाराटू, मशरूम की पोटली, महाराष्ट्रियन आम रस विद पूरन पोली, डेमरी डेविल, कोलकाता का काठी रोल, मशरूम का छीला, दही कबाब रोल, मीन पोलीचाटू, गलोटी कबाब, उलटा तवा परांठा, बुदमी पूरी, आलू की भाजी, मूंग दाल छीला।
- एशियन
जिंगजैंग पैनकैक स्टफ्ड विद सोटिड लैंब, चिली एंड कमीन, नोरी शीट रैपड सूशी काउंटर, सिसेम पैनकैक
- वेर्स्टन  
टेक्स मेक्स चीज, चिकन, सपिनेच, कोर्न कल्ब रैप्स, सोया सोसेज, सीसम पफ रोल्स, लेंब मशरूम, पार्सल, ग्रिल्ड वेजीटेबलस टोमेटो एंड चीली डिप।

डेसर्ट
स्ट्राबरी स्वीस रोल, क्रेपे सुजेटे, स्वीट मैंगो राइस रोल, मिल्क चॉकलेट एंड ओरेंज रोल, बनाना फ्रीटर्टस विद वनिला आइसक्रीम, मैंगो स्वीस रोल, चॉकलेट पाई, पान पेठा।

यह फेस्टिवल 20 मई तक चलेगा। इसमें लंच का समय 12:30 से 3:30 बजे तक और डिनर का समय 7:30 से 11:30 बजे तक रहेगा। बुफे में लंच का रेट 850 रुपये प्लस टैक्स और डिनर का रेट 1250 रुपये प्रति प्लेट रखा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें