फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन सम्राट विनोद अग्रवाल को सुनने को उमड़ी भीड़

Sat, 10 May 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के भजनों का आनंद लेने के लिए शुक्रवार शाम को हजारों की तादाद में भीड़ मनीमाजरा स्थित बंगाली स्वीट्स के सामने पहुंची।
विज्ञापन


विनोद शुक्रवार देर शाम महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन मनीमाजरा द्वारा आयोजित एक शाम श्री राधे माधव जी के नाम कार्यक्रम में आए हुए थे। इस कार्यक्रम मनीमाजरा, पंचकूला और चंडीगढ़ के लोग यहां पर विनोद अग्रवाल के भजनों को सुनने के पहुंचे।

वहीं नगर सांसद पवन कुमार बंसल भी अपने पत्नी मधु बंसल के साथ इस कार्यक्रम शरीक हुए थे। इस दौरान उनके साथ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर सिंह ढिल्लो भी थे।
विज्ञापन


विनोद अग्रवाल ने अपने भजन गोपाल सावरिया मेरा, मेरे नंद लाल सावरिया गाकर भजनों की शुरुआत की तो वहीं जब विनोद ने सोहणे मुखड़ा दा लैन दे नजारा भजन गाया तो पंडाल में बैठे लोग खड़े होकर नाचने लगे।
विज्ञापन


सेवा संगठन के चेयरमैन सतवीर गर्ग और प्रेस सचिव प्रेम अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान को छप्पन भोग लगाने के साथ साथ कार्यक्रम आए सभी लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल के सहयोगी बलदेव कृष्ण ने भी अपने भजनों की लोगों को आंनदित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें