फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न फेसबुक अकाउंट, न कभी ट्विटर चलाया, लेकिन टॉप कर ट्रेंडिंग में आ गई

Mon, 29 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
Bhumi Sawant
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला की भूमि सावंत रविवार को नानी के घर पर जब रिजल्ट का इंतजार कर रही थी, तभी उसके मोबाइल पर अचानक एक कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वहमानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोल रहे हैं। आपने 12वीं की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान पाया है, आपको बधाई हो। कुछ देर तो उसे विश्वास नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद उसके और उसके पेरेंट्स के मोबाइल पर दनादन बधाइयों की कॉल्स आने लगीं। 
विज्ञापन


पंचकूला की रहने वाली भूमि सावंत चंडीगढ़ सेक्टर आठ डीएवी पब्लिक स्कूल में साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं। साइंस स्ट्रीम में उनके 99.4 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। अंग्रेजी में 97 नंबर हैं। बाकी सभी विषय में 100 में से 100 नंबर। भूमि ने बताया कि स्कूल और ट्यूशन  के अलावा वह रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ती थी। कभी-कभार एक से दो घंटे भी। जितनी देर वह पढ़ती थी, पूरे मन से पढ़ती थीं। डांस, ड्राइंग और म्यूजिक का शौक रखने वाले भूमि कभी-कभार पियानो भी बजाती हैं।

मॉक टेस्ट में नंबर कम आने पर डिप्रेशन में आ गई थीं
भूमि ने बताया कि बारहवीं की तैयारी में उन्हें कई बार मुश्किल समय का सामना करना पड़ा है। मॉक टेस्ट में जब उन्हें कम नंबर मिले तो वे डिप्रेशन में चली गई थीं। इस मुश्किल समय में उनके पेरेंट्स और टीचर ने अहम भूमिका निभाई। दोनों के विश्वास ने उन्हें इस मुश्किल से उबारने में मदद की और मजबूती से पढ़ाई में जुट गई।
विज्ञापन

ट्विटर कभी चलाया नहीं, लेकिन टॉप थ्री ट्रेंड में आ गई

Bhumi Sawant
फ्रेश होने के लिए कपिल शर्मा का शो देखती हूं
भूमि ने बताया कि जब वे थकान महसूस करती थी, तब कपिल शर्मा का कॉमेडी शो देखती थीं।  कॉमेडी सीरियल उन्हें काफी पसंद हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा और म्यूजिक चैनल देखना भी उन्हें पसंद है। इसके अलावा टीवी पर कुछ नहीं देखती। पुराने और नए गाने भी सुनती हैं।

ट्विटर कभी चलाया नहीं, लेकिन टॉप थ्री ट्रेंड में आ गई
भूमि सोशल मीडिया पर नहीं हैं। न तो वे फेसबुक पर हैं और न ही ट्विटर पर, लेकिन जैसे ही देश को पता चला कि भूमि ने टॉप किया है वे ट्विटर पर छा गईं। दो घंटे के लिए वे ट्विटर के टॉप थ्री ट्रेंड में शामिल थीं। भूमि ने बताया कि वे व्हाट्सएप का इस्तेमाल करती हैं। व्हाट्सएप  में वे सिर्फ नोट्स का आदान-प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

भूमि की पढ़ाई के लिए मां ने जॉब नहीं की

- फोटो : फाइल फोटो
भूमि की पढ़ाई के लिए मां ने जॉब नहीं की
भूमि ने बताया कि उनकी सफलता में उनकी मां का विशेष योगदान रहा है। भूमि की मां सरोज सावंत ने एमएसी मैथ्स की है। उसके बाद बीएड और पीजीडीसीए की पढ़ाई की।

उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने जॉब नहीं की, जबकि नौकरी मिलने में ज्यादा कठिनाई नहीं आती। उनका मकसद बेटी को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है। भूमि का छोटा भाई लक्ष्य भी पढ़ाई में अच्छा है। भूमि के पिता सेक्टर 17 स्थित एनआईसी में साइंटिस्ट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें