फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी को ऑक्सीजन देने आज पंजाब आएंगे केजरीवाल, पूरे पंजाब से बुलाए गए लोग

Mon, 29 May 2017 09:20 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद हताशा और निराशा से जूझ रही आम आदमी पार्टी को ऑक्सीजन देने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब आएंगे। केजरीवाल अमृतसर के बीआर रिसॉर्ट में दोपहर को वॉलंटियरों से रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केजरीवाल सुबह फ्लाइट से अमृतसर पहुंचेंगे। दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करेंगे। उसके बाद सभास्थल पर पहुंचेंगे। नव-नियुक्त पंजाब प्रधान भगवंत मान रविवार रात को यूएस से दिल्ली लौटेंगे, वह भी सोमवार सुबह केजरीवाल के साथ ही आएंगे। आप को विधानसभा चुनाव में बड़ी उम्मीदें थीं। पार्टी सत्ता में आने के बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन वह सिर्फ बीस सीटों पर सिमट गई। उसके बाद से वॉलंटियर हताशा महसूस कर रहे हैं। पहले तो पार्टी बिल्कुल ही शांत बैठ गई थी।

पिछले दिनों ही भगवंत मान को प्रधान नियुक्त किया गया। चुनाव के बाद से अब तक केजरीवाल समेत दिल्ली का कोई भी नेता पंजाब में वॉलंटियरों की हौसलाअफजाई को नहीं आया है। उन्हें विरोधियों के ताने भी सुनने पड़ते हैं कि आप का झाड़ू तीला-तीला हो गया है, वजूद खत्म हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी इस समय तमाम आरोप झेल रही है, उसका असर भी पंजाब पर पड़ रहा है, इसलिए आप के थिंक टैंक ने केजरीवाल के पंजाब दौरे की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पहली बार वॉलंटियरों से मिलेंगे आप कनवीनर

अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
ऊपरी तौर पर इसे सिर्फ वॉलंटियरों से रूबरू होने का आम कार्यक्रम दिखाया जा रहा है, लेकिन अंदरखाते इसमें भारी भीड़ जुटा कर बड़ी रैली करने की योजना है। इसमें ज्यादा लोग तो माझा से जुटेंगे, लेकिन पूरे पंजाब के हर विधानसभा हलके से सौ-सौ लोग लाने की हिदायत दी गई।

पार्टी नेतृत्व की योजना है कि एकाएक भारी भीड़ देखकर वॉलंटियरों में यह संदेश जाएगा कि केजरीवाल और आप का करिश्मा अभी भी बरकरार है, विधानसभा चुनाव के बाद कुछ भी खत्म नहीं हुआ है। ताकि निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़ सके। कार्यक्रम की कामयाबी के लिए सह-प्रधान अमन अरोड़ा बैठकें कर रहे हैं। सोशल मीडिया से भी वॉलंटियर्स को लामबंद किया जा रहा है।

एकजुटता का संदेश देंगे
आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे में एकजुटता का संदेश भी देंगे। भगवंत मान की नियुक्ति से सुखपाल खैरा अब तक नाराज चल रहे हैं। उन्होंने चीफ व्हिप और प्रवक्ता पद नहीं लिए हैं। इतना ही नहीं, सह-प्रधान अमन अरोड़ा द्वारा शुरू की गई आप-आपणेयां-नाल मुहिम के दौरान खैरा जालंधर में हुई बैठक में नहीं पहुंचे। उन्होंने होशियारपुर में पहुंचने का वादा किया, पर वहां भी नहीं आए। इससे भी वॉलंटियरों में गलत मैसेज जा रहा है। केजरीवाल, खैरा को मनाने की भी कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें