असिस्टेंट डायरेक्टर दविंदर पाल सिंह सगहल
सुई की नोक से सात पतंग गुजार बनाया रिकॉर्ड
जब पंजाब में आतंकवाद का माहौल था तो उन्होंने पतंगों से विश्व शांति व आपसी भाइचारे का संदेश दिया। इस दौरान वह बटरफ्लाई की तरह दिखने वाली पतंग बनाकर उड़ाते थे, जिसे उस समय खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने इसी जूनून को आगे बढ़ाने की सोची। साथ ही कुछ करने की ठानी। फिर उन्होंने सुई की छेद से सबसे छोटी सात पतंगों को निकालकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉडर्स में अपना नाम दर्ज करवा दिया था। 2002 में यूरोप की स्लोविक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज हो गया था। वहीं, 2003 में पंजाब सकार ने उन्हें स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया था।