फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू की बस पर पथराव कर कंडक्टर को लूटा

Sat, 01 Nov 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां-लखनौर प्वाइंट पर शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ से सरहिंद जा रही सीटीयू की बस पर हड़ताल पर चल रहे थ्री व्हीलर चालकों ने पथराव कर दिया। पथराव के कारण दो दर्जन सवारियां घायल हो गई।
विज्ञापन


वारदात में बस को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, इस दौरान ऑटो चालक बस के कंडक्टर से सात हजार रुपये नकदी और टिकटें लेकर फरार हो गए। बस के ड्राइवर ने एक आरोपी को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सोहाना थाना पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी की पहचान दलीप कुमार के रूप में हुई है।

सीटीयू बस के ड्राइवर गुरदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ सेक्टर-43 के बस स्टैंड से वह बस लेकर सरहिंद के लिए रवाना हुए थे। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। जैसे ही बस लांडरां से पहले लखनौर प्वाइंट पहुंची, तभी दो आटो में 15 लोग सवार होकर आए।
विज्ञापन


उन्होंने चलती बस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद ऑटो सवारों ने जबरन बस को रूकवाया। बस रुकते ही ऑटो सवार लोगों ने बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे बस में बैठे कई यात्रियों को पत्थर और शीशे लगने से चोटें आईं।

सवारियों ने घायल अवस्था में ही पास के निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बस चालक ने पुलिस को बताया कि ऑटो सवारों की हरकत का जब कंडक्टर ने विरोध किया तो हमलावरों ने उससे मारपीट की और टिकटों व करेंसी का बैग छीन लिया। कंडक्टर के बैग में सात हजार रुपये नगद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें