पुलिस गश्त करने का दावा करती है, इसके बावजूद सेक्टर-22 में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने दस्तक दी। सेक्टर-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी मकान नंबर- 3230 निवासी शिकायतकर्ता डिंपल बिंद्रा ने बताया कि वह सुबह अपने कार्यालय गए थे और उसके बाद डेढ़ घंटे के लिए उनकी पत्नी सेक्टर-17 में कंप्यूटर कोर्स में गई थी। जब वह घर वापस करीब 12 बजे आई तो देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था और भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, घर से करीब 35 हजार रुपये नगदी और दो तोले सोने के आभूषण गायब थे। शिकायतकर्ता हरियाणा पब्लिक रिलेशन कार्यालय में कर्मचारी है। सूचना मिलने पर मौके पर फिगर प्रिंट और डॉग स्कॉयड की टीम ने आकर स्थिति का जायजा लिया।