फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर सिंगापुर की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, CISF जवान खंगालने में जुटे

Thu, 30 Jun 2022 10:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

डायरेक्टर वीके सेठ ने कहा कि कुछ घंटों में सर्च अभियान मुकम्मल कर लिया जाएगा और सब कुछ सही पाए जाने के बाद ही फ्लाइट को वापस सिंगापुर के लिए उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम सिंगापुर से आई स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। लैंड होने के तुरंत बाद उसे रनवे पर एक तरफ ले जाया गया। सीआईएसएफ की स्वेट टीम ने तुरंत सर्च अभियान शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सर्च जारी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ के मोबाइल पर किसी ने सिंगापुर से भारत आने वाली स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की बात कही। फ्लाइट शाम करीब 6:43 बजे एसजीआरडी एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इससे पहले सीआईएसएफ की स्वेट टीम को वहां तैनात कर दिया गया था, जिसने सिंगापुर से आने वाले सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद जहाज के अंदर सर्च अभियान शुरू कर दिया। 

कमांडो ने यात्रियों के सामान की तलाशी ली। कुछ न मिलने के बाद यात्रियों को घर भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सीआईएसएफ के कमांडो सीटों के नीचे, वाशरूम व अन्य जगहों की तलाशी ले रहे थे लेकिन किसी तरह का कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। डायरेक्टर वीके सेठ ने कहा कि कुछ घंटों में सर्च अभियान मुकम्मल कर लिया जाएगा और सब कुछ सही पाए जाने के बाद ही फ्लाइट को वापस सिंगापुर के लिए उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें