फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में हुआ चमत्कार, महिला हो गई 'जिंदा', फिर डॉक्टरों ने दे दिया ये बयान

Fri, 30 Nov 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के समय एक महिला के शव में हलचल शुरू हो गई। इसे देख सभी हैरत में पढ़ गए। इसके बाद ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर आए। हालांकि वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला हरियाणा के रोहतक का है। यहां महिला की दौरा पड़ने से मौत के करीब तीन घंटे बाद जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने लगे तो अचानक महिला के शरीर में हलचल होने लगी। इसको देखते हुए आनन-फानन में ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर महिला को फिर से मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


 महिला ने 15 दिन पूर्व ही एक बच्ची को जन्म दिया था। जच्चा और बच्चा को छुट्टी दे दी गई थी। बताया गया कि महिला को अक्सर दौरे पड़ते थे। गुरुवार सुबह फिर से हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि दोपहर को मौत के करीब तीन घंटे बाद जब परिजन और ग्रामीण महिला के शव का अंतिम संस्कार करने लगे तो अचानक ग्रामीणों को महसूस हुआ कि शरीर में हलचल पैदा हो गई है। महिला के जिंदा होने की संभावना को लेकर परिजन फिर से उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत ही बताया। 

महिला की गुरुवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के समय महिला के शरीर में हलचल की संभावना को लेकर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे, जहां पर उसे फिर से मृत घोषित कर दिया गया।-साहब सिंह, पार्षद पति, वार्ड नंबर-20
विज्ञापन


मेडिकल साइंस में ऐसा संभव नहीं है। महिला की मौत के बाद शरीर में हलचल पैदा होने का मामला भी संज्ञान में नहीं आया है। -डॉ. संदीप कुमार, डीएमएस, पीजीआईएमएस

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें