फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बनने के लिए अब जरूरी नहीं जेबीटी-बीएड, सरकार ने शुरू किया नया कोर्स, जान लीजिए

Thu, 29 Nov 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा सहित देश में शिक्षक बनने की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बारहवीं या इससे समकक्ष की पढ़ाई के बाद अब जेबीटी और उसके बाद बीएड करने का झंझट राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने खत्म कर दिया है। परिषद ने इंटीग्रेटड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम यानी आईटीईपी के नाम से नया कोर्स लांच किया है। आईटीईपी 4 साल का कोर्स है। 

विज्ञापन


दाखिला लेने की छह वर्ष की अवधि में इसे हर हाल में पूरा करना होगा। नए कोर्स के लिए एनसीटीई ने सत्र 2019-23 के लिए आवेदन मांग लिए हैं। एनसीटीई की ओर से बीते 20 नवंबर को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। कोर्स को करने के लिए 12वीं पास या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। 12वीं 50 फीसदी अंक के साथ पास होनी चाहिए। 

एनसीटीई के सदस्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना अनुसार कोर्स के लिए उम्मीदवार 3 दिसंबर 2018 से 21 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। अधिक जानकारी एनसीटीई की अधिकारिक वेबसाइट http://ncte-india.org पर जाकर हासिल कर सकते हैं। इंटीग्रेटड टीचर एजुकेशन प्रोगाम चार वर्षीय शिक्षण कोर्स है। ये कुल 8 सेमेस्टर का होगा। जिसमें फील्ड बेस्ट एक्सपीरियंस, टीचिंग प्रेक्टिस और इंटर्नशिप भी शामिल है। स्टूडेंट किसी सेमेस्टर में सफल न होने पर उसे कोर्स में एडमिशन लेने के 6 सालों के भीतर पास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें