फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतकः सवा करोड़ रुपये की एक हजार किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2020 01:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओडिशा से हिसार में सप्लाई के लिए लाई जा रही एक हजार किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ आरोपी को पकड़ा है। कैंटर में छिपाकर लाई जा रही गांजा पत्ती की कीमत सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ टीम ने गांजा पत्ती के साथ एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। इससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद है।

विज्ञापन


एसटीएफ एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हिसार की टीम को सूचना मिली कि झज्जर में बाईपास के पास एक कैंटर है। इसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भरा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षक पवन ने एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। एसटीएफ टीम ने झज्जर रोड बाईपास सांपला रोड फ्लाई ओवर के नजदीक गांव सुर्खपुर बस स्टॉप के सामने शहर झज्जर की तरफ वाली सड़क से कैंटर काबू किया।

इसके पास खड़ा व्यक्ति एसटीएफ टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। एसटीएफ टीम ने मौके से एक व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में इसने अपनी पहचान हिसार के बुढाखेडा निवासी सुरजीत उर्फ जीतू के रूप में दी। कैंटर से एक टन गांजा पत्ती बरामद हुई। इसके चलते आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत झज्जर के शहर थाना में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सुरजीत अपने साथी हिसार के किरोड़ी निवासी रामबीर (कैंटर कंडक्टर), मतलौडा निवासी राममेहर, बरवाला के अनिल व किरोड़ी निवासी सूबे सिंह के साथ मिलकर नशे की बड़ी खेप हिसार ले जा रहा था। आरोपी पहले भी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ ला चुके हैं। 

बरामद गांजापत्ती विशाखापट्टनम में कैंटर में लोड की गई। ओडिशा के गांजा पत्ती सप्लायर से इसे लाया गया। ओडिशा से विशाखापट्टनम लाकर गांजा पत्ती आरोपियों की दी गई। ये दो से तीन महीने में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लाते हैं। आरोपी राममेहर नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार का मुख्य आरोपी है। 

बरामद गांजा पत्ती में राममेहर व उसके साथियों का हिस्सा है। नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला बड़ा गिरोह है। कैंटर में गांजापत्ती के 50 कट्टे थे। प्रत्येक कट्टे में 20 किलो गांजा पत्ती मिली। इन्हें कैंटर में पेंट व थिनर के डिब्बों के पीछे छिपाकर रखा था। टीम में नरेश कुमार, पुरुषोत्तम, नवीन कुमार, विवेक, अजीत कुमार, विरेंद्र कुमार, नवीत कुमार शामिल रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें