फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल की बच्ची से मारपीट का मामला, सौतेली मां की जमानत याचिका खारिज

Thu, 21 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Stepmother brutality assaults 5-year-old - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पांच साल की मासूम बच्ची को बोरी में बंद कर पिटाई करने की आरोपी सौतेली मां को बुधवार को जिला अदालत से राहत नहीं मिल सकी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी सेक्टर-27 निवासी जसप्रीत कौर की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी।
विज्ञापन


पहले निचली अदालत से भी आरोपी की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। जसप्रीत कौर के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 75 और आईपीसी की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया था।

इससे पहले बचाव पक्ष की ओर से दायर जमानत याचिका में कहा गया था कि मामला अप्रैल 2017 का है। इसमें दिसंबर में केस दर्ज कराने के पीछे की मंशा अब तक सामने नहीं आ पाई है। वहीं, पुलिस ने जिस फोन से वीडियो बनाया गया था, उसे अब तक जब्त नहीं किया है। वीडियो को सीएफएसएल जांच के लिए नहीं भेजा गया है। वीडियो एडिटेड भी हो सकता है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सौतेली मां होने पर उन पर आरोप लगाए गए हैं, जबकि हकीकत यह है कि बच्ची से उसका पिता भी रोजाना मारपीट करता था। बचाव पक्ष की ओर से इस संबंध में भी सीडी अदालत में सौंपी गई है। उनका यह भी कहना था कि आरोपी पिछले कई दिनों से जेल में है। ऐसे में अब पुलिस को उससे पूछताछ भी नहीं करनी है, इसलिए उसे जमानत का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

यह है मामला

Stepmother brutality assaults 5-year-old
पुलिस ने जमानत यचिका का विरोध करते हुए कहा कि बच्ची की देखभाल करने की बजाय आरोपी ने उससे मारपीट की है। यह घोर अपराध की श्रेणी में आता है। अगर आरोपी को जमानत का लाभ दिया गया तो वह बच्ची को प्रभावित कर केस पर असर डाल सकती है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी जसप्रीत कौर की जमानत याचिका खारिज कर दी। 

यह है मामला
सेक्टर-27 निवासी जसप्रीत कौर के दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें आरोपी बोरी में बंद कर पांच साल की बच्ची की पिटाई कर रही थी। बच्ची के भाई ने बहन की पिटाई को मोबाइल में कैद कर पिता को दिखाया था। यह देख पिता मनमोहन सिंह दंग रह गए।

इसे देखने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत सेक्टर-19 स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दी। पूरे सबूत देखने और बच्चों के बयान के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें