पांच साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई करने की आरोपी फरार चल रही सौतेली मां को थाना पुलिस ने तीसरे दिन वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
Stepmother brutality assaults 5-year-old
आरोपी चंडीगढ़ में ही अपने एक रिश्तेदार के घर छिपी थी। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले सेक्टर-29 से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया था। जिसमें एक महिला मासूम बच्ची की पिटाई करती हुई दिख रही थी। बच्ची को महिला ने बोरी में बांध रखा था।
विज्ञापन
3 of 5
Stepmother brutality assaults 5-year-old
दरअसल इस महिला की शादी बच्चे के पिता मनमोहन से एक साल पहले हुई थी। मनमोहन के मुताबिक पहली पत्नी की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो गई। पहली पत्नी से उसका 12 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है। ये वीडियो उसके बेटे ने बनाई थी।
4 of 5
Stepmother brutality assaults 5-year-old
थोड़े दिन पहले ही सौतेली मां ने बच्ची को कुछ इस बेरहमी से पीटा था कि उसकी एक टांग टूट गई। उस पैर में अभी तक प्लास्टर लगा हुआ है और अब बोरे में डालकर बच्ची की पिटाई की थी।
बच्चों के पिता मनमोहन सिंह का कहना है कि उन्हें पहले अपनी पत्नी पर शक था लेकिन वो ऑफिस के कामकाज से बाहर रहते थे इसी वजह से उन्होंने अपने 12 साल के बेटे को मोबाइल दिया और बच्ची को पीटते हुए महिला का वीडियो बनाने के लिए कहा, जिसके बाद उनके 12 साल के बेटे ने ये वीडियो बनाकर उन्हें दिया।