इस संबंध में जब जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल से बात की गई तो उन्होंने इस खबर को गलत बताया कि सांसद को नोटिस भेजा गया है।
उन्होंने 86 लाख रुपये के आंकड़ों पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि मीडिया के पास कौन ये आंकड़े उपलब्ध करवा रहा है क्योंकि उनके पास ऐसे कोई आंकड़े नहीं है और न ही उनकी ओर से कोई आंकड़े जारी किए गए।
डीसी ने कहा कि सनी देओल के चुनावी खर्च की राशि 70 लाख से थोड़ी अधिक है लेकिन 86 लाख रुपये नहीं है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों का अभी मिलान हो रहा है और कुछ भी कहना गलत होगा। क्योंकि पहले आंकड़ों का मिलान जरूरी है।
डीसी ने कहा कि अभी सारा रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि केवल सनी देओल का खर्च ही चेक किया जा रहा है। भारत के सभी उम्मीदवार जिन्होंने चुनाव लड़ा उनके खर्च का मिलान किया जा रहा है।