चंडीगढ़। हितेश की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते सेंट जोसेफ स्कूल क्रिकेट अकादमी की टीम ने विवेक हाईस्कूल की टीम को 83 रनों से हरा दिया। अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला सोमवार को सेक्टर-44 में हुआ।
पहले खेलते हुए सेंट जोसेफ स्कूल क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। गुरिंदर ने 23, मीत ने 55 और प्रीतम ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में धर्मवीर सिंह ने 40 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विवेक हाईस्कूल की पूरी टीम 23.3 ओवर में कुल 119 रन के स्कोर पर सिमट गई। रेयांश ने टीम के लिए सबसे अधिक 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हितेश ने मात्र 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सोमिल और हरशुल ने क्रमश: दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए हितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।