बता दें कि किसी का पुराना केस हो, या फिर थाने में सही ढंग से करवाई नहीं होने पर लोग इंसाफ की गुहार लगाने सेक्टर 9 के पुलिस मुख्यालय स्थित एसएसपी विंडो पर शिकायत देने पहुंचते थे। इस दौरान कई बार शिकायतों को लेकर काफी लंबी लाइनें भी लगी रहती थी। पुलिस आंकड़ों के अनुसार औसतन रोजाना 50 के करीब शिकायतें पहुंचती थी। लेकिन अब शिकायतें ऑनलाइन शुरू करने से आंकड़ा काफी कम हो जाएगा।
आरटीसी में सबसे ज्यादा हुए थे संक्रमित
चंडीगढ़ पुलिस में मई महीने में पहली बार सेक्टर 26 स्थित रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में कोरोना ने दस्तक दी थी। इसके बाद से सेक्टर-17 थाना, पंजाब यूनिवर्सिटी पुलिस बीट बॉक्स, क्राइम ब्रांच, पुलिस मुख्यालय, भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी), ट्रैफिक समेत अन्य विंग तक पहुंच गया। इनमें एक एक डीएसपी समेत कुल 40 पुलिसकर्मियों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।
पुलिस विभाग की बढ़ सकती है सिरदर्दी
यूटी पुलिस विभाग में मुलाजिमों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सार्वजनिक व्यवहार के कारण पुलिस का रोजाना सैकड़ों लोगों से मिलना जुलना होता है। लेकिन बावजूद इसके न तो इन मुलाजिमों को समय समय पर सैनिटाइजर और न ही मास्क दिया जाता है। ऐसे में अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो विभाग के लिए यह बड़ी सिरदर्दी बन सकती है।
चार मुलाजिमों के कोरोना संक्रमित मिलने पर पब्लिक विंडो बंद कर दी गई है। अब शिकायतकर्ता चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। दिलबाग सिंह इंस्पेक्टर, पब्लिक विंडो इंचार्ज