फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर में खुलेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, अंतररष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे तैयार, CM मान ने की घोषणा

Fri, 24 Feb 2023 01:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में निवेश के इच्छुक उद्योगपति सीधे जमीन पर जाकर उद्योग स्थापित करें। सरकार उद्योगपतियों को एमओयू, एनओसी और सीएलयू जैसी औपाचारिकताओं में नहीं उलझाएगी।
विज्ञापन
invest punjab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दो दिवसीय समिट का शुभारंभ करते हुए जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का एलान किया। उन्होंने कहा कि जालंधर खेलों के हब के रूप में जाना जाता है और देश में जिले की स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग में 75 फीसदी हिस्सेदारी है। सरकार यहां एक आधुनिक खेल विश्वविद्यालय खोलेगी, जिससे राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


एमओयू की प्रथा खत्म, जमीन पर सीधे उद्योग लगाएं उद्यमीः मान 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में निवेश के इच्छुक उद्योगपति सीधे जमीन पर जाकर उद्योग स्थापित करें। सरकार उद्योगपतियों को एमओयू, एनओसी और सीएलयू जैसी औपाचारिकताओं में नहीं उलझाएगी। उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा एलान करते हुए सीएलयू (चेंज इन लैंड यूज) और एनओसी को खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को राज्य में निवेश करने की सुविधा देने के लिए सरकार जल्द ही जमीन के प्रयोग में तब्दीली ( सीएलयू) और एनओसी को खत्म कर देगी।

मेदांता स्वास्थ्य क्षेत्र में करेगी निवेश: डॉ. त्रेहन
मेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन ने कहा कि पंजाब की आर्थिकता विकासशील है, इसलिए राज्य में अथाह संभावनाएं हैं। उनकी जड़ें पंजाब में गहरी हैं और राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग से वह राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश करने के मौके तलाश रहे हैं। देश का अन्नदाता होने के बावजूद राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है और मुख्यमंत्री प्रगतिशील पंजाब की आशा का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब निवेश के लिए पसंदीदा स्थान: संजीव पुरी
आईटीसी ग्रुप के चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी ने औद्योगिक माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास की सराहना की। उन्होंने पंजाब में सरकार और लोगों के दरमियान पैदा हुए आपसी कामकाजी माहौल की भी प्रशंसा की। संजीव पुरी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास और मुख्यमंत्री के राज्य का कायाकल्प करने के विजन स्वरूप पंजाब निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है।

गोदरेज ने स्कूल ऑफ एमिनेंस को सराहा
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष निसाबा गोदरेज ने अपने संबोधन में कहा कि उनको निवेश उत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों के बारे जान कर बहुत खुशी हुई। उन्होंने राज्य का कायाकल्प करने के लिए मुख्यमंत्री की पेशेवर और औद्योगिक समर्थकी पहुंच की भी सराहना की। गोदरेज ने विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की भी सराहना की।

जीएसडीपी में पंजाब का हुआ कायाकल्प: भारती मित्तल
भारती ग्रुप के वाइस चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने कहा कि राज्य को मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि यह उद्यमी, मेहनती और समर्पित लोगों की धरती है। राकेश भारती मित्तल ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले कुल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में विस्तार पंजाब के कायाकल्प को दर्शाता है और उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य की बेहतरी के लिए दृढ़ इरादे के साथ काम करने के लिए भी बधाई दी।

पंजाब का सिंगल विंडो सिस्टम बेहतरीन: मुरुगप्पन
मुरुगप्पा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मुरुगप्पन ने कहा कि पंजाब सरकार की सार्थक और अनुकूल नीतियों से उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचे के कारण ही पंजाब बदलाव की चौखट पर खड़ा है। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से मंजूरी देने के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे सिंगल विंडो सिस्टम की भी सराहना की। अरुण मुरुगप्पन ने व्यापक इलेक्ट्रिक वाहन नीति की शुरुआत करने के लिए राज्य सरकार की सराहना भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें