चंडीगढ़ में ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेशन
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पहला एडवांस ताइक्वांडो (फाइटिंग) ट्रनिंग सेमीनार हुआ। इसमें 103 स्टूडेंटस ने सेल्फ डेफेंस के गुर सीखे। इसका आयोजन ब्लैक ड्रैगन ताइक्वांडो क्लब की ओर से हनुमंत धाम सेक्टर 40 में किया गया।
इस सेमीनार में ताइक्वांडो एथलीट, कोच, नेशनल टीम के कोच मास्टर प्रेम कुमार ने शिरकत की। इनके साथ इंटरनेशनल रैफरी व इंस्ट्रक्टर्स ने भी स्टूडेंट्स को लेटेस्ट फाइटिंग तकनीकें सिखाई। इस मौके पर खिलाड़ियों को सेल्फ डेफेंस की तमाम जानकारियां भी दी गईं।
सेमीनार में ट्राइसिटी के 103 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया, जिन्हें ताइक्वांडो के विशेषज्ञों ने बेहतर प्रदर्शन करने और इस खेल में ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया। इस समीनार में आने वाले खिलाड़ियों में से इंटरनेशनल चिल्ड्रन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन भी किया गया। ये खिलाड़ी पहले ट्रायल देंगे। उसके बाद फाइनल टीम का सिलेक्शन किया जाएगा। चैंपियनशिप कोरिया में 26 से 30 जुलाई तक खेली जानी है।