फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के खेल विभाग ने जारी किया खेल कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल विभाग ने कोविड-19 के चलते लगभग डेढ़ वर्ष बाद अपना वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किया है। अब पीयू के खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले सकेंगे। पुरुष वर्ग में अक्तूबर के पहले हफ्ते बेसबाल और दिसंबर के पहले हफ्ते में रेसलिंग और हॉकी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं जनवरी केतीसरे हफ्ते महिला वर्ग में नेटबाल के मैच होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कोविड-19 के चलते जब लॉकडाउन लगा था, तब से पीयू ने अपना वार्षिक कैलेंडर नहीं निकाला था और न ही विभिन्न खेलों की इंटर-कॉलेेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले का कार्यक्रम : अक्तबूर के पहले हफ्ते में क्रॉस कंट्री रेस, तैराकी, तीरंदाजी, बेडमिंटन और चेस, दूसरे हफ्ते में क्रिकेट, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग और केनोइंग कयाकिंग और तीसरे हफ्ते में एथलेटिक्स, नवंबर के पहले हफ्ते में सर्किल कबड्डी, साइक्लिंग, तलवारबाजी और फु टबाल, दूसरे हफ्ते में शूटिंग और टेबल टेनिस, तीसरे हफ्ते में टेनिस और वॉलीबाल, चौथे हफ्ते में जूडो, कबड्डी, कराटे और खो-खो, दिसंबर के पहले हफ्ते में जिमनास्टिक और हैंडबाल, जनवरी के तीसरे हफ्ते रोलर स्पोर्ट्स, रोइंग और रग्बी, फरवरी के पहले हफ्ते वेट लिफ्टिंग और वुशू, दूसरे हफ्ते गोल्फ, मार्च के पहले हफ्ते योग की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें