फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: करीब ढाई महीने बाद 7 जून को एफएंडसीसी, 11 जून को सदन की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चुनाव के खत्म होने के बाद एक बार फिर विकास कार्यों के थमे पहिए चलने शुरू हो जाएंगे। नगर निगम ने इसकी शुरुआत कर दी है। करीब ढाई महीने बाद 7 जून को नगर निगम ने वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

एफएंडसीसी की बैठक में चंडीगढ़ के विकास कार्यों पर चर्चा होगी और उसे हरी झंडी दिखाई दी जाएगी। इसके बाद 11 जून को सदन की बैठक बुलाने का फैसला हुआ है। इसकी अध्यक्षता मेयर कुलदीप कुमार करेंगे। आचार संहिता लगने की वजह से पिछले करीब ढाई महीने से विकास का कोई भी नया कार्य शुरू नहीं हुआ है। मेयर या आयुक्त की तरफ से नए विकास कार्यों को मंजूरी नहीं दी गई है। इसलिए अब आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उनका कार्यकाल अब शुरू हो रहा है। उनके पास काम काफी है और समय बहुत कम, इसलिए अब जल्दी सभी विकास कार्यों पर चर्चा करके उन्हें मंजूरी दी जाएगी और जो भी कार्य लोगों के हित में करने जरूरी होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि आखिरी वित्त व अनुबंध समिति की बैठक 13 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें