फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्पेल विला ने हिमालयन एफसी को 6-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

यूथ फुटबॉल लीग ट्रॉफी में शुक्रवार को भी संधू एफसी और स्पेल विला एफसी ने जीत का क्रम जारी रखा। रॉयल एफसी ने सेंट जोंस के साथ ड्रॉ खेला। अंडर-15 कैटेगरी के पहले मैच में स्पेल विला एफसी ने हिमालयन एफसी को 6-1 से हराया। बेवम ने तीसरे, 11वें, 14वें मिनट में 3 गोल के साथ हैट्रिक दागी, जबकि शौर्य, सार्थक और एकांश ने 1-1 गोल किया। हिमालयन एफसी की ओर से विराज ने एक गोल किया।

दूसरे मैच में रॉयल एफसी ने सेंट जोंस स्कूल को 2-2 से ड्रॉ पर रोका। सेंट जोंस के लिए मयंक और रिशित ने 1-1 गोल किया, जबकि रॉयल एफसी की ओर से धुराज और राज ने 1-1 गोल दागा। तीसरे मैच में संधू एफसी ब्लू ने संधू एफसी रेड को 10-2 से रौंदा। संधू ब्लू के लिए अनिकेत ने हैट्रिक समेत 4 गोल दागे, जबकि यश ने तीन गोल किए। गुरबीर, तेगबीर और अर्शबीर ने 1-1 गोल किया। टीम रेड के लिए भोलेनाथ और ओम ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

बॉयज अंडर-13 में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स ने जीता मैच
बॉयज अंडर-13 के पहले मैच में स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल ने जीएमएसएसएस-21 को 6-0 से हराया। हृदय ने 10वें, 15वें, 46वें मिनट में तीन गोल दागे, जबकि जाविन, गौरव और संगत ने 1-1 गोल किया। दूसरे मैच में स्पेल विला एफसी ने हिमालयन एफसी को 3-3 से ड्रॉ पर रोका। कृष्ण ने चौथे और 45वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि नमन को 37वें मिनट में एक गोल मिला। हिमालयन एफसी की ओर संकर्षम, सागर और गुरबेअंत ने 1-1 गोल किया। तीसरे मैच में मारुति एफसी ने डीएवी-39 को 10-0 से हराया। सक्षम ने चार गोल दागे और अनहद ने दो गोल किए। साहिबदीप, यशप्रीत, राजबीर और सुखबीर ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन

चौथे मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने ब्लू स्टार एफसी को 2-1 से हराया। आरुष ने दो गोल किए और अमित को एक सफलता मिली। वहीं, वेलोसिटी एफसी ने संधू एफसी को 2-1 से मात दी। कलश ने विजेता टीम के लिए दो गोल किए और संधू एफसी के वंश ने एक गोल दागा। दिन के अंतिम लीग मैच में रॉयल एफसी ने सैफरन एरोज को 5-1 से मात दी। रॉयल एफसी के लिए गणेश ने तीन गोल किए और आरुष ने 1 गोल दागा। टीम को एक सेल्फ गोल भी मिला। सैफरन एरोज एफसी के लिए हिमांशु ने 15वें मिनट में एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें