चंडीगढ़। सेक्टर-42सी में बने घर से चोर 30 हजार की कीमत का स्पीकर चुरा ले गए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके आधार पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत में एक महिला ने बताया कि 24 से 26 मई तक उनका परिवार बाहर गया हुआ था। जब वे 26 मई को वापस आए तो घर में सामान बिखरा पड़ा था और एक स्पीकर गायब था। स्पीकर की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। संवाद