फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः चंडीगढ़ में 6 और पोस्ट ऑफिस में अब 8 बजे तक मिलेगी ये सुविधा

Thu, 19 Jan 2017 10:41 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पोस्ट ऑफिस
विज्ञापन
चंडीगढ़वासियों के लिए बड़ी खबर। अब शहर के 6 और पोस्ट ऑफिस में रात 8 बजे तक लोगों को खास सुविधा मिलेगी। अब रात को स्पीड पोस्ट करने या डाक भेजने के लिए आपको सेक्टर-17 स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा और न ही लंबी लाइनों में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


विभाग ने रात 8 बजे तक यह सुविधा शहर के छह पोस्ट ऑफिसों में भी शुरू कर दी है। इन पोस्ट ऑफिसों में पहले 4 बजे तक ही स्पीड पोस्ट होती थी और 5 बजे तक ये बंद हो जाते थे। वहीं जनरल पोस्ट ऑफिस में रात आठ बजे की जगह अब नौ बजे तक यह सुविधा लोगों को मिलेगी।

रिस्पांस अच्छा मिला तो और डाकघरों में भी दी जाएगी यह सुविधा
सेक्टर-14, 22, 19, 36, 55 और सेक्टर-59 स्थित डाक घरों में रात आठ बजे तक काम होगा। अभी इन डाक घरों में ट्रायल बेसिस पर रात 8 बजे तक काम चल रहा है। रिस्पांस अच्छा मिला तो यह सुविधा शहर के अन्य डाकघरों में भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-44 निवासी सहकार भारती के महामंत्री नरेंद्र पांडेय का कहना है कि इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सेक्टर-49 निवासी धनंजय सिंह का कहना है कि डाक विभाग की अच्छी पहल है।

शहर के छह डाकघरों में ट्रायल बेसिस पर रात आठ बजे तक स्पीड पोस्ट का काम शुरू किया गया है। रिस्पांस मिला तो इसे रेगुलर किया जाएगा और अन्य डाकघरों में भी इस प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

- राधिका धीर, एसएसपी (सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज) चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें