चंडीगढ़ में एक जुलाई को मानसून ने दस्तक दी है। उसके बाद लगातार तीन दिन बारिश हुई लेकिन पिछले दो दिन से बादल बरस नहीं रहे। पूरे दिन बादलों की गतिविधि जारी रहती है लेकिन बारिश नहीं हो रही। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है।
चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसकी वजह से उमस काफी रही और लोग इससे परेशान नजर आए। हालांकि शाम को ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को हल्के बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को मोहाली और पंचकूला में सुबह बरसात हुई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक जुलाई को मानसून ने दस्तक दी है। उसके बाद लगातार तीन दिन बारिश हुई लेकिन पिछले दो दिन से बादल बरस नहीं रहे। पूरे दिन बादलों की गतिविधि जारी रहती है लेकिन बारिश नहीं हो रही। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है।
तीन जुलाई को बारिश की वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था लेकिन अब फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहना। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मानसून के धीमा पड़ने से आने वाले दिनों में भी तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर में बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।