फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल वीकली ट्रेन, पढ़ लें शेड्यूल

Fri, 06 Nov 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और छठ महोत्सव के दौरान यात्रियों के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए रेलवे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगी। रेलवे प्रशासन ने दीपावली एवं छठ महोत्सव के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-पटना-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। ये जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी।

उनके अनुसार गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सात से 21 नवंबर तक अजमेर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर बाद 4.00 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार रात को 8.50 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आठ नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी ये साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाडी संख्या 09620 पटना-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आठ नवंबर से 22 नवंबर तक पटना से प्रत्येक रविवार को रात 11.30 बजे रवाना होकर मंगलवार रात 3.50 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा स्पेशल किराया रेलसेवा होगी, जिसमें यात्रियों को किसी प्रकार की कोई रियायत लागू नहीं होगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
यह गाडी दोनों दिशाओं में किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरां एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 14 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें