इस ट्रेन में यात्रियों के लिए सामान्य श्रेणी के 13 कोच और दो गार्ड के डिब्बे लगे होंगे। इस बारे में उत्तर पश्चिम रेलवे सिरसा के यातायात निरीक्षक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि एक नवंबर से श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
हिसार से जाते हैं हजारों श्रद्धालु
प्रकाश पर्व पर हिसार से भी हजारों श्रद्धालु जाते है। खास बात रहेगी कि यह ट्रेन हिसार से ही रवाना होगी। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन चलने पर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं श्रद्धालु काफी समय से प्रकाश पर्व पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग भी कर रहे थे।
प्रकाश पर्व पर हिसार से सुलतानपुर लोधी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए पत्र आ चुका है। यह ट्रेन 1 नवंबर से हिसार से सवा चार बजे रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन का फायदा हिसार के श्रद्धालु भी उठा सकेंगे। - केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक।