फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा, दार्जिलिंग घूमने जाना है तो पढ़ें गुडन्यूज

Thu, 21 Aug 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में गोवा, दार्जिलिंग घूमने का प्लान बना रहे हो तो रेलवे लाया है आपके लिए खुशखबरी। इंडियन रेलवे कैटरिंग कार्पोरेशन ने सितंबर में गोवा और दार्जिलिंग के स्पेशल टूर पैकेज तैयार किए हैं।
विज्ञापन


Trending Videos

5 रात और 6 दिन का टूर

गोवा के लिए केरल संपर्क क्रांति में अटैच चार्टर कोच 3 सितंबर को चंडीगढ़ से गोवा जाएगा और 8 सितंबर को लौटेगा। पांच रात और छह दिनों के इस टूर में डबल ऑक्युपेंसी का किराया ट्रिपल ऑक्युपेंसी के किराये से ज्यादा होगा। डबल ऑक्युपेंसी का किराया 10,450 रुपये और ट्रिपल ऑक्युपेंसी का किराया 10,210 तय किया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है

दार्जलिंग के लिए 10 सितंबर को डिब्रूगढ़ में स्पेशल कोच लगेगा। सात रात और आठ दिनों के इस टूर में डबल ऑक्युपेंसी का किराया 14,240 रुपये और ट्रिपल ऑक्युपेंसी का किराया 13,510 तय किया गया है। दोनों पैकेज के लिए आज से बुकिंग शुरू होगी। ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.railtourismindia.com पर लॉगइन किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें