फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज, श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों से गूंजेगा सदन

Wed, 06 Nov 2019 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज दो अलग-अलग भागों में चलेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे और जीवन पर आमंत्रित शख्सियतें सदन को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे से तीन बजे तक 15वीं पंजाब विधानसभा के 9वें सत्र का आगाज दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने का साथ होगा। 15 मिनट के स्थगन के बाद 3.15 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें सरकारी प्रस्ताव, वैधानिक कामकाज किए जाएंगे।

सदन के पहले भाग की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू करेंगे। इस सत्र में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, पंजाब और हरियाणा राज्यों के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर के अलावा सभी आमंत्रित शख्सियतें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


इस भाग के लिए सदन में विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिसके तहत मुख्य डायस पर सात माननीयों के बैठने की व्यवस्था है और अन्य प्रमुख अतिथियों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस भाग में किसी भी तरह का वैधानिक कामकाज नहीं होगा और केवल श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके उपदेशों पर विचार रखे जाएंगे। 

विज्ञापन

वहीं हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पंजाब के स्पीकर राणा केपी सिंह द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र को सदन में पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे पंजाब विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लें। निमंत्रण भेजने के लिए उन्होंने पंजाब के स्पीकर का धन्यवाद दिया और लिखित रूप में भी उन्हें धन्यवाद भेजने का फैसला लिया।

दूसरे भाग के दौरान माना जा रहा है कि राज्य सरकार, मुख्यमंत्री के छह सलाहकारों को लाभ के पद के दायरे से बाहर करने के लिए विधेयक में संशोधन संबंधी प्रस्ताव और विधायकों की पेंशन बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव के अलावा सीएसआर फंड के नियमबद्ध उपयोग के लिए बोर्ड व अथारिटी के गठन संबंधी प्रस्ताव, राज्य एससी कमीशन के चेयरमैन की उम्र सीमा 70 से बढ़ाकर 72 साल किए जाने संबंधी संशोधन विधेयक, सदन की मंजूरी के लिए पेश कर सकती है। इसके अलावा, यह भी संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मुख्य आयोजन की बागडोर खुद संभालने के लिए भी सदन में प्रस्ताव ला सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें