फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टर्मिनेटर डार्क फेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखकर दर्शक उत्साहित, बच्चे बोले- अर्नाल्ड को देखना था

Sat, 02 Nov 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‘टर्मिनेटर डार्क फेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के पाठकों को ‘टर्मिनेटर डार्क फेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने को मिली। इस दौरान दर्शक फिल्म देखने को लेकर खुश दिखाई दिए। फिल्म शुरू होने से पहले सभी दर्शक खासकर युवा फिल्म के हीरो अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर को लेकर काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे ये फिल्म खासकर अर्नाल्ड की वजह से देखने आए हैं। वह फिल्म और उससे ज्यादा कहानी के अंत को देखने के लिए बेसब्र हैं। फिल्म देखने के लिए टिकट के साथ पाठक शाम साढ़े छह बजे सिने पॉलिस सिनेमा हॉल जगत मॉल सेक्टर-17 में पहुंच गए थे। दर्शकों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर एंट्री मिली।

टर्मिनेटर डार्क फेट भारत में एक नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। अपनी पहली ही सुपरहिट फिल्म टर्मिनेटर से मेगा स्टार बन जाने वाले हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर की नई फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट के हिंदी संस्करण का काफी समय से देश में बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल स्क्रीनिंग देखना काफी उत्साहवर्द्धक

मैं अपनी पत्नी के साथ टर्मिनेटर फिल्म देखने आया हूं। फिल्म के रिलीज होने का हम काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज अमर उजाला की तरफ से फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में हमें एक दिन पहले ही फिल्म देखने को मिल रही है। इसे लेकर हम काफी उत्साहित हैं।
- साहिल, रेस्टोरेंट मालिक

हीरो के लिए आया फिल्म देखने
मैं टर्मिनेटर फिल्म इसकी कहानी और खासकर हिरो अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर की वजह से देखने आया हूं। शुरू में फिल्म काफी रहस्यमयी लग रही है। अब बस हिरो अर्नाल्ड का इंतजार है, इसकेबाद शायद फिल्म की कहानी अलग मोड़ ले ले। यह फिल्म मैं अपने भाई और मम्मी-पापा केसाथ देखने आया हूं। इस स्पेशल ऑफर के लिए मैं अमर उजाला का शुक्रगुजार हूं।
- राघव, कक्षा-11 का छात्र

काफी रोमांचक फिल्म रही
टर्मिनेटर-डार्क फेट फिल्म काफी रोमांचक थी। मैं यह फिल्म अपनी बहन के साथ देखने आया था। हम दोनों ने काफी आनंद लिया। फिल्म इंटरवेल के बाद काफी रूचिकर थी। हर मिनट रहस्यमभरा था। मैं अमर उजाला का पाठक भी हूं। इस ऑफर के लिए मैं अमर उजाला का आभारी हूं।
- विश्व मलिक, चंडीगढ़ निवासी

बच्चे के लिए खास पल
 मैं टर्मिनेटर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ देखने आया था। हमें अमर उजाला की तरफ से ये स्पेशल चांस मिला। हम और इससे ज्यादा हमारा बच्चा इस फिल्म को देखने के बाद काफी खुश है। फिल्म के हिरो के साथ खलनायक ने भी अच्छा रोल अदा किया। हमने काफी आनंद लिया बच्चे के लिए भी स्पेशल पल रहा।
- रविश गौतम, व्यवसायी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें