फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में महिलाओं का शारीरिक शोषण रोकने के लिए बनेंगी पुलिस की विशेष रिस्पांस टीमें

Thu, 31 Dec 2020 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
punjab police
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को नया रूप देने के लिए जल्द ही शारीरिक शोषण संबंधी विशेष रिस्पांस टीमें, महिलाओं के खिलाफ शारीरिक अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई करती नजर आएंगी। यह बदलाव पंजाब पुलिस के पुनर्गठन के अंतर्गत किए जाएंगे, जिसे पंजाब कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


पुनर्गठन के अंतर्गत किए जाने वाले इन बदलावों का मकसद पंजाब के सरहदी राज्य होने को ध्यान में रखते हुए, पुलिस विभाग को आतंकवाद, अमन-कानून और पुलिस प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें - पंजाब कैबिनेट का अहम फैसला, अब सातवें वेतन आयोग के अनुसार होंगी नई भर्तियां 
विज्ञापन


पुनर्गठित की गई पुलिस में 716 नए महत्वपूर्ण पदों को सृजित किया गया है और 820 गैर-जरूरी या खाली पड़े पदों को खत्म कर दिया गया है। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, आतंकवाद पर नकेल कसने, भीड़ को काबू करने और दंगों के दौरान स्थिति से निपटने आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए कैबिनेट ने विशेष रिस्पांस टीमों की सभी जिलों में स्थापना करने को मंजूरी दे दी है। यह टीमें सब-इंस्पेक्टर के पद के दोबारा नामकरण के अंतर्गत मंजूर पदों में से ही गठित की जाएंगी और इनसे खजाने पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।
 
यह भी पढ़ें - कोरोना के नए स्ट्रेन की पहचान के लिए पांच प्रतिशत सैंपल का पंजाब के बाहर होगा परीक्षण

पंजाब पुलिस में 5000 कांस्टेबलों की भर्ती होगी
पुनर्गठित पुलिस में 5000 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी और इसके साथ ही आईटी और कानून जैसे क्षेत्रों में आम नागरिकों की भर्ती का रास्ता भी खुलेगा। इस नई प्रक्रिया के अंतर्गत पैरवी और लिटिगेशन, फोरेंसिक विज्ञान लैबोरेट्री, केमिकल एग्जामिनर और कानूनी सलाहकार डायरेक्टोरेट भी मजबूत किए जाएंगे।    
विज्ञापन


यह होगा विशेष रिस्पांस टीम का ढांचा
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कैबिनेट मीटिंग के बाद कहा कि इन टीमों/इकाइयों की सृजना करना विशेष कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों को पुन: प्रशिक्षित किया जाएगा। इस फैसले के तहत 34 सब-इंस्पेक्टरों के पदों का फिर नामकरण करके उनको शारीरिक शोषण संबंधी विशेष रिस्पांस टीमों का इंचार्ज बनाया जाएगा और 34 सब-इंस्पेक्टरों को काउंसलिंग कोऑर्डिनेटर बनाया जाएगा। 

इसके अलावा 34 कांस्टेबलों को काउंसलिंग अफसर शारीरिक शोषण संबंधी विशेष रिस्पांस टीम का नाम दिया जाएगा और 34 अन्य कांस्टेबलों को क्राइम सीन अफसर शारीरिक शोषण संबंधी विशेष रिस्पांस टीम के तौर पर तैनात किया जायेगा। इसके अलावा सहायक बाल सुरक्षा अफसरों की 382, साइबर अपराध जांच अफसरों की 121 और काउंसलिंग अफसरों का पुन: नामकरण किए गए 302 पद भी मौजूद होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें