रामलीला देखने वालों के लिए खुशखबरी है। बड़ा परदा पर रामानंद सागर की रामायण भी देखिए और इनाम भी पाइए। खास इनाम यह है कि रामलीला के अंतिम दिन सही जवाब देने वाले प्रतिभागी को गैस का मुफ्त कनेक्शन मिलेगा।
यह फैसला श्री रामलीला कमेटी फेज-1 रामदरबार ने लिया है। श्री रामलीला कमेटी रामदरबार की ओर से नवरात्र में हर रोज परदा पर रामानंद सागर का रामायण दिखाया जाएगा। रामदरबार के अरुणिता गैस के सामने ग्राउंड में हर रोज यह कार्यक्रम होगा।
स्क्रीन 15 गुण 27 फीट के क्षेत्र का होगा। हर रोज शाम में पांच सीडी दिखाई जाएगी। हर सीडी के बाद कमेटी की ओर से अनाउंसर को प्रश्न दिए जाएंगे। अनाउंसर दर्शकों से प्रश्न पूछेंगे।
प्रश्नों के जवाब देने वालों को मौके पर ही पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों में गैस की लाइटर, पाइप गैस से संबंधित सामान दिए जाएंगे। रामलीला कमेटी के संरक्षक रमण कुमार गुप्ता कहना है कि तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बटन दबाते ही जल उठेगा रावण
बटन दबाते ही जल उठेगा रावण। श्री रामलीला कमेटी रामदरबार ने इस बार इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन कराएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
दशहरा का आयोजन हल्लोमाजरा के ग्राउंड में आयोजित होगा। दशहरा में मनमोहक दृश्य होंगे। कुश्ती, निहंगों का गतका देखने लायक होगी। पंजाब का प्रसिद्ध भंगड़ा पर दर्शक मोहत होंगे।
भोले नाथ की आकर्षक झांकी होगी...
रामलीला कमेटी की चेयरमैन मीना गुप्ता का कहना है कि खास आकर्षण होगा भगवान भोलेनाथ की झांकी। बैल पर सवार बाबा भोलेनाथ ग्राउंड में पहुंचेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 55 फीट का रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले होंगे।
बटन दबाते ही पुतले के अंदर स्पार्किंग होगी। स्पार्किंग होने के कारण आग लगेगी और रावण मेघनाद और कुंभ कर्ण जलने लगेगा। रावण के मुंह और कान से लाल अंगारे और लपटें निकलेगी। भयानक दृश्य होगा। इसकी म्युजिक भी उसी अंदाज में होगा।
डीआईजी ने जारी की गाइडलाइन
रामलीला पर सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को डीआईजी एएस चीमा के नेतृत्व में शहर की 54 कमेटियों के साथ बैठक हुई। जिसमे सभी कमेटियों के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकािरयों ने बैठक ली इस बैठक में रामलीला कमेटियो और संबंधित अधिकारियों को आयोजन के लिए कुछ गाइडलाइन भी जारी की
सभी रामलीला कमेटियों के चारो तरफ बेरिगेडस होने चाहिए।सभी रामलीला में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए और वीडियो ग्राफर होने चाहिएपार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए उनमे टोकन सिस्टम लागू किया जाएआग बुझाने के लिए पुख्ता प्रबंध होने चाहिएसभी आयोजन स्थल में आपातकालिन और हेल्पलाइन नंबर डिस्पले होने चाहिएरामलीला में अश्लील सीन दिखाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।