सवाल: आखिर 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठ की वजह क्या थी?
जवाब: एलओसी के पास जोजिला से सियाचीन तक सामग्री और सैनिकों की तैनाती के लिए यह सेक्टर काफी महत्वपूर्ण है लेकिन घुसपैठ के वक्त कश्मीर घाटी में उग्रवाद अधिक ध्यान खींच रहा था। कारगिल में भारतीय सेना का एक ही स्वतंत्र ब्रिगेड ग्रुप था। इसमें तीन यूनिटों में करीब 4000 से 4500 सैनिक तैनात होते हैं। यहां कई गुना ज्यादा सैनिकों की तैनाती की जरूरत थी लेकिन तब इसे नहीं समझा गया था। अब इन कमियों को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है। ऐसे में कारगिल में अब घुसपैठ संभव नहीं।
सवाल: कारगिल में जीत की रणनीति क्या थी ?
जवाब: संचालन की विस्तृत योजना और निष्पादन के साथ कमांडिंग अधिकारियों को दुश्मन की तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी और योजना बनाने समेत ऑपरेशन को निष्पादित करने की स्वतंत्रता दी गई। इन कार्यों को अंजाम देने के लिए इसी तरह रणनीति तैयार की गई कि दुश्मन भयभीत और अचंभित हो गए। यह सुनिश्चित किया गया कि दुश्मन का ध्यान हमले की वास्तविक दिशा से हट जाए। यही रणनीति कारगिल में भारत को जीत की ओर ले गई।
सवाल: आर्टिलरी का कारगिल युद्ध में क्या योगदान रहा?
जवाब: इस युद्ध में तोपखाने ने एक प्रमुख भूमिका निभाई और लक्ष्यों को भेदने में इसका अधिकतम उपयोग किया गया। प्रत्यक्ष गोलीबारी की भूमिका में भी बोफोर्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया।