फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल की तलाश: बॉर्डर के छह जिलों व राजस्थान में विशेष अभियान, हेलमेट उतार चेहरे देख रही पुलिस

Fri, 14 Apr 2023 08:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बठिंडा/चंडीगढ़ (पंजाब)

सार

अमृतपाल 18 मार्च से जालंधर से फरार हो गया था। इसके बाद वह अपने ठिकाने लगातार बदलता रहा। हरियाणा, दिल्ली और यूपी में भी उसके छिपने की जानकारी सामने आई। नेपाल बॉर्डर पर उसके पोस्टर भी लगाए गए। फिर 29 मार्च को वह होशियारपुर में दिखा लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाश में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को पाकिस्तान की सीमा से सटे छह जिलों में विशेष अभियान चलाया। वहीं, राजस्थान में भी उनकी तलाश होती रही। पंजाब में अमृतसर, बठिंडा व श्री आनंदपुर साहिब समेत कई धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के अंदरूनी हिस्सों में भी पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। कई जगह नाके लगाकर वाहनों और सामान की चेकिंग की गई। पुलिस दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उतार कर उनके चेहरे भी देख रही है। इससे पहले सिर्फ दस्तावेज ही चेक किए जाते थे। अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि अमृतपाल बैसाखी वाले दिन पंजाब के तीन तख्तों श्री दमदमा साहिब, श्री आनंदपुर साहिब या श्री अकाल तख्त साहिब में आत्मसमर्पण कर सकता है। श्री हरमंदिर साहिब को जाने वाले वाली हेरिटेज स्ट्रीट में पंजाब पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान तैनात रहे। संदिग्ध लोगों का सामान भी चेक किया गया।

अमृतपाल 18 मार्च से जालंधर से फरार हो गया था। इसके बाद वह अपने ठिकाने लगातार बदलता रहा। हरियाणा, दिल्ली और यूपी में भी उसके छिपने की जानकारी सामने आई। नेपाल बॉर्डर पर उसके पोस्टर भी लगाए गए। फिर 29 मार्च को वह होशियारपुर में दिखा लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। इसके बाद उसके राजस्थान भागने की आशंका पर वहां भी तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें