फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में बुजुर्गों के लिए स्पेशल वेटिंग रूम

Fri, 04 Apr 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से शहर के सभी मतदान केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वेटिंग रूम बनाए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भीड़ होने पर बुजुर्गों को लाइन में न खड़ा रहना पड़े।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से चंडीगढ़ के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. विश्वास मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों के पास अतिरिक्त कमरों में वेटिंग रूम बनाए जाएं। इसके साथ ही अगर किसी बुजुर्ग को मतदान केंद्र तक जाने के लिए व्हील चेयर की जरूरत पड़ती है तो वह भी उसे उपलब्ध कराई जाए।

चुनाव पर्यवेक्षक शहर के मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं और वहां तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। जहां जहां कोई खामी नजर आती है वह अधिकारियों को उसे दूर करने को कहा जा रहा है। डॉ. मेहता ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स को चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर मौजूद रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें