फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः आला अफसरों के चहेते पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, लिया गया सैलरी रोकने का फैसला

Fri, 06 Mar 2020 10:06 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

  • सॉफ्टवेयर से ट्रांसफर होने के बावजूद कई पुलिसकर्मी उसी जगह बने। 
  • सितंबर 2018 से शुरू किया गया था ऑटोमैटिक प्लेसमेंट सॉफ्टवेयर।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आला अफसरों के चहेते पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने वाली है। एसपी हेडक्वार्टर मनोज कुमार मीणा ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों का ऑटोमैटिक प्लेसमेंट सॉफ्टवेयर में नाम आने के बावजूद तबादला नहीं किया गया, उनकी सैलरी रोक दी जाए। ऑर्डर जारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आनन-फानन में कई पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी बदलवा ली है। यूटी पुलिस विभाग की ट्रांसफर लिस्ट पर अकसर यह आरोप लगते रहे हैं कि पसंदीदा पुलिस कर्मियों को अधिकारी लंबे समय तक ट्रांसफर नहीं करते हैं। ऐसे आरोपों से बचने के लिए यूटी पुलिस विभाग ने सितंबर 2018 में ऑटोमैटिक प्लेसमेंट सॉफ्टवेयर का सहारा लिया था। इस सॉफ्टवेयर में पुलिस कर्मियों के तीन साल पूरा होते ही उनका नाम अपडेट हो जाता है। इसके बाद से समय-समय पर उनका तबादला होता रहता है। 

सूत्रों के अनुसार ज्यादातर पुलिसकर्मी अधिकारियों के चहेते होने की वजह से अभी तक उसी जगह टिके हैं। इसे देखते हुए ही ऑर्डर जारी किया गया है। आला अधिकारियों का कहना है कि पिछले काफी समय से देखा गया है कि कई पुलिसकर्मी तबादले होने के बावजूद अपनी जगह पर बने होते हैं। 
विज्ञापन


जबकि कई कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य टेक्निकल जगहों पर और कोई विकल्प नहीं होने की वजह से वे पुलिसकर्मी वहीं ड्यूटी देते रहते हैं लेकिन अब उन्हें भी ड्यूटी बदलनी पड़ेगी। वहीं, शुक्रवार को ऑर्डर जारी होने के बाद कई पुलिसकर्मियों ने अपने अपने तबादले करने को कह दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें