चंडीगढ़। बटर चिकन को पसंद करने वाले शहर को नया टेस्ट देने के लिए अब आया है साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल। नॉर्थ इंडियन डिश को चुनौती देने वाला यह 14 दिन का फेस्ट होटल पार्क प्लाजा में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ।
‘नॉर्थ मीट्स साउथ’ नामक इस फेस्ट में लोगों को रोज एक नई डिश भी सर्व की जाएगी। इसके आयोजको का दावा है कि यह न सिर्फ यहां के लोगों का दिल जीत लेगी बल्कि उनका टेस्ट भी चेंज कर देगी।
साउथ इंडियन फूड में महारत रखने वाले शेफ सतीश इस फेस्टिवल के लिए खास चंडीगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मेहमानों का स्वागत साउथ की स्पेशल वेलकम ड्रिंक पायासम से किया जाएगा।
यह दूध और नारियल से बनाई जाती है और गर्मियों में रिफ्रेश कर देती है। इसके अलावा फेस्टिवल में कुल 14 डिश हर दिन सर्व होंगी जिसमें 4 वेज, 4 नॉन वेज, 4 स्वीट डिश, 1 वेज सूप, 1 नॉन वेज सूप शामिल होंगे। यह फेस्टिवल 6 जुलाई तक पार्क प्लाजा के सीनामोन में शाम 7 बजे से 11.30 बजे तक चलेगा। इस फेस्टिवल में दो लोगों के लिए डिश की कीमत कुल 899 रुपए रखी गई है।
फेस्टिवल में मिलने वाली प्रमुख साउथ इंडियन डिश
स्टाटर्स
मीन पोरीछाथू (फ्राइड फिश), मकाछोलम-65
सूप
लेमन पेपर रसम, स्पाइस्ड लैंब ट्रोटर सोरबा
मेन कोर्स
नंदन चिकन करी, इराची थंगा पारेटाल, पनीर टमाटर का कुट, पलकाटी पठानी कोरमा, करी सांभर, वेजीटेबल चेटीनाद
डेजर्ट
डबल का मीठा, अडाई प्रदुमन, मैंगो डोसा