फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डॉक्टर बनना है तो आवेदन कीजिए

Wed, 19 Feb 2014 07:50 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में 504 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने 504 पदाें के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


इसमें से 309 पद आरक्षित श्रेणियों से संबंधित है। कुल पदों में सामान्य वर्ग के 195 पद अनुसूचित जाति के 189 पद, पिछड़ा वर्ग के 14 पद, भूतपूर्व सैनिकों और आश्रितों के 41 पद, निशक्तजनों के 50, विशेष पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 7-7 पद तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का एक पद शामिल हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित पद को राज्य की 28 फरवरी, 2013 को लागू आरक्षण नीति के अनसुार भूतपूर्व सैनिक या पिछड़ा वर्ग के पद रिक्त रहने की स्थिति में ही भरा जाएगा।
विज्ञापन


आरक्षण का लाभ हरियाण के निवासी उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित एवं निशक्तता संबंधी प्रमाण पत्र उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा राज्य सरकार के मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी किया गया हो।

इन पदों के लिए स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा तथा ग्रामीण सेवा का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, चयन के बाद उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची विज्ञापित पदों के 50 प्रतिशत के बराबर रखी जाएगी। यह प्रतीक्षा सूची पहले नियुक्ति पत्र जारी होने के चार माह तक वैध रहेगी।
विज्ञापन


इन पदों के लिए ऐसे उम्मीदवार जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री, इंटर्नशिप पूरी होने संबंधी प्रमाण पत्र, स्थाई पंजीकरण नहीं है या उनका परिणाम प्रतीक्षित है, आवेदन नहीं कर सकते। अधूरे आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें