फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू शाह हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई समेत चार आरोपी नहीं हुए पेश, अब 18 अक्तूबर को तय होंगे आरोप

Tue, 26 Sep 2023 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चार साल पहले सितंबर 2019 में हुए हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों पर मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायधीश की अदालत में आरोप तय किए जाने हैं। केस में आज जिन आरोपियों को अदालत में पेश होना था, उनमें लॉरेंस बिश्नोई, मंजीत, शुभम, धरमिंदर सिंह, अभिषेक, राजू बसोदी, राजन और दीपक शामिल है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में हुए सोनू शाह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई समेत आठ आरोपियों में से चार की पेशी मंगलवार को जिला अदालत में नहीं हो सकी। बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात पुलिस ड्रग्स के एक केस में पूछताछ के लिए अहमदाबाद लेकर गई है। इस वजह से उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका। 

विज्ञापन


मंगलवार को अदालत में लॉरेंस बिश्नोई के अलावा मंजीत उर्फ मोटा, शुभम उर्फ बिगनी, धरमिंदर सिंह, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसोदी उर्फ राज कुमार, राजन उर्फ जाट और दीपक उर्फ रंगा उर्फ दीपू को पेश किया जाना था। इनमें से केवल चार आरोपी राजू बसोदी उर्फ राज कुमार, अभिषेक उर्फ बंटी, मंजीत उर्फ मोटा, शुभम उर्फ बिगनी को ही जिला अदालत में पेश किया गया। अभिषेक को दिल्ली की मंडोली और राजू बसोदी को तिहाड़ जेल से पेश करने के लिए लाया गया था। आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत परिसर के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 

आरोपियों पर मंगलवार को अतिरिक्त सत्र न्यायधीश की अदालत में आरोप तय किए जाने थे लेकिन सभी आरोपियों की एक साथ पेशी न होने से आरोप तय नहीं हो पाए। अब अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी। लॉरेंस के वकील करण ने बताया कि कुछ दिन पहले गुजरात पुलिस अहमदाबाद में दर्ज ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए लॉरेंस को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। इस कारण उसे पेश नहीं किया जा सका। बता दें कि सभी आरोपी अलग-अलग जेलों में बंद हैं। बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या सितंबर 2019 में उसके बुड़ैल स्थित ऑफिस में चार शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें