फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का दर्द बांटने पंजाब आएंगी सोनिया

Sun, 29 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान व हरियाणा के बाद अब पंजाब के किसानों का दर्द बांटने आएंगी। उनके 31 मार्च को पंजाब आने की संभावना है।
विज्ञापन


आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 31 मार्च को सोनिया का पंजाब दौरा फाइनल कर प्रदेश कांग्रेस को सूचित कर दिया था, लेकिन हाल ही में मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च को पंजाब में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। उसके बाद दौरे पर असमंजस बन गया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट आने के बाद एआईसीसी ने अभी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोई निर्देश नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर खराब मौसम की वजह से 31 मार्च का दौरा टल भी गया तो उसके बाद बहुत जल्द सोनिया का पंजाब दौरा होगा।
विज्ञापन


पिछले दिनों खराब मौसम के चलते पंजाब भर में गेहूं व अन्य फसलों का काफी नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने खेतीबाड़ी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक ही सोनिया का दौरा तय किया है। विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा नुकसान गुरदासपुर, कपूरथला और मोगा में हुआ है।

सोनिया भी इन्हीं तीनों जिलों के चुनिंदा गांवों में जाएंगी। वह बारिश से तबाह हुई फसलों का जायजा लेंगी और किसानों से बातचीत करेंगी। उनके केंद्र व राज्य सरकारों पर हमला बोलने की भी संभावना है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते हरियाणा के गांवों का दौरा कर उन्होंने किसानों का हालचाल लिया था। हरियाणा में भी उन्होंने मुआवजे को लेकर राज्य व केंद्र सरकारों पर हमला बोला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें