Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh
- फोटो : File Photo
गानों में शराब, गन कल्चर, अश्लीलता के बढ़ते चलन और शादियों-पार्टिंयों में महिलाओं को उत्पाद के रूप में परोसने के खिलाफ जनहित याचिका हाईकोर्ट में पहुंची है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़ती अश्लीलता पर रोक व हथियारों को प्रतिबंधित करने की अपील वाली याचिका पर जस्टिस एसएस सरों और जस्टिस लीजा गिल की खंडपीठ ने यह आदेश दिए हैं।
याची ने पंजाब के गौरवपूर्ण इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि संतो, पीरों-फकीरों की धरती पर ऐसा कृत्य रोका जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार को इस मामले में 30 जनवरी तक जवाब दाखिल करने केआदेश दिए हें। चंडीगढ़ के एक कॉलेज के प्रो. पंडितराज धारेंनावर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर शादियों व अन्य कार्यक्रमों में अश्लील गाने व हथियारों पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की।