फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गानों में शराब, हथियार और अश्लीलता के बढ़ते चलन पर हाईकोर्ट सख्त

Fri, 23 Dec 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गानों में शराब, गन कल्चर, अश्लीलता के बढ़ते चलन और शादियों-पार्टिंयों में महिलाओं को उत्पाद के रूप में परोसने के खिलाफ जनहित याचिका हाईकोर्ट में पहुंची है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़ती अश्लीलता पर रोक व हथियारों को प्रतिबंधित करने की अपील वाली याचिका पर जस्टिस एसएस सरों और जस्टिस लीजा गिल की खंडपीठ ने यह आदेश दिए हैं।

याची ने पंजाब के गौरवपूर्ण इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि संतो, पीरों-फकीरों की धरती पर ऐसा कृत्य रोका जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार को इस मामले में 30 जनवरी तक जवाब दाखिल करने केआदेश दिए हें। चंडीगढ़ के एक कॉलेज के प्रो. पंडितराज धारेंनावर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर शादियों व अन्य कार्यक्रमों में अश्लील गाने व हथियारों पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डांसर कुलविंदर की मौत का हवाला

बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की - फोटो : File Photo
याचिकाकर्ता ने कहा कि पंजाब में अब दिखावे के लिए लोग अपने कार्यक्रमों में महिलाओं को एक उत्पाद की तरह पेश करते हैं और अश्लील गानों पर नचाते हैं। इस दौरान हथियारों को जमकर प्रयोग किया जा रहा है। याची ने कहा कि यही वजह है कि तेजी से इस पवित्र भूमि पर सांस्कृतिक प्रदूषण फैल रहा है और झूठे दिखावे के लिए इस्तेमाल हथियारों से लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। 

डांसर कुलविंदर की मौत का हवाला 
याचिकाकर्ता ने पिछले दिनों पंजाब के मौड़ मंडी में शादी समारोह के दौरान एक गर्भवती डांसर कुलविंदर कौर की गोली लगने से हुई मौत का हवाला दिया और कहा कि मौत केबाद उसको घसीट कर ले जाया गया था। अब गानों में अश्लीलता, शराब और हथियारों को बढ़ावा दिया जाने लगा है जिस पर रोक लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें