फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Politics: पूर्व सीएम चन्नी के बेटे की राजनीति में हुई एंट्री, बने रूपनगर युवा कांग्रेस के प्रधान

Fri, 14 Jul 2023 07:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व सीनियर कांग्रेस नेता ब्रह्म मोहिंद्रा के बेटे मोहित महिंद्रा को पंजाब यूथ कांग्रेस का प्रधान चुना गया है। मोहित को 240600 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी अक्षय शर्मा को 175437 मत मिले। मोहित महिंद्रा पेशे से एडवोकेट हैं और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करते हैं।
विज्ञापन
नवजीत सिंह नवी और चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की राजनीति में एंट्री हो गई है। नवजीत सिंह नवी रूपनगर के जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान बने हैं। उन्होंने 12416 मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 1500 से भी कम वोट मिले हैं। इसी तरह हलका यूथ कांग्रेस चमकौर साहिब के गुरविंदर सिंह अंजा धनौरी यूथ कांग्रेस हलका प्रधान चुने गए हैं।

विज्ञापन


उन्हें 5721 वोट मिले हैं। इस मौके पर पनग्रेन पंजाब के पूर्व चेयरमैन बंत सिंह कलारां, शुगर मिल मोरिंडा के चेयरमैन खुशहाल सिंह, हलका यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान गुरविंदर सिंह ककराली, सीएम चन्नी के सोशल मीडिया इंचार्ज हरपिंदर सिंह राणा आदि भी मौजूद रहे। नए चुने प्रधान नवजीत सिंह सिंह नवी व हलाक प्रधान गुरविंदर सिंह अंजा ने यूथ कांग्रेस के वोटरों का धन्यवाद किया।

ब्रह्म मोहिंद्रा के बेटे के हाथ यूथ कांग्रेस की कमान

पूर्व सीनियर कांग्रेस नेता ब्रह्म मोहिंद्रा के बेटे मोहित महिंद्रा को पंजाब यूथ कांग्रेस का प्रधान चुना गया है। मोहित को 240600 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी अक्षय शर्मा को 175437 मत मिले। मोहित महिंद्रा पेशे से एडवोकेट हैं और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करते हैं। वहीं, जालंधर के यूथ नेता दीपक खोसला प्रदेश महासचिव बने हैं। अंगद दत्ता और हनी जोशी ने भी प्रदेश सचिव का पद जीता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें