फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत पहुंची नूंह हिंसा की आंच, जसबीर कॉलोनी में कारों में तोड़फोड़, मौके पर पुलिस तैनात

Fri, 04 Aug 2023 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

डीएसपी सुरेश सैनी और तहसील कैंप थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरतते हुए उन्हें चौराहे से उठा दिया। लोगों ने इसके बाद एक तरफ खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस और कॉलोनीवासी देर रात करीब 11 बजे तक चौराहे पर आमने-सामने खड़े रहे।
विज्ञापन
पानीपत में कारों में की गई तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा की आंच बृहस्पतिवार देर रात पानीपत पहुंच गई। बजरंग दल के सदस्य धमीजा कॉलोनी के अभिषेक की हत्या के विरोध में लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में दो कारों में तोड़फोड़ की और एक दुकान पर पथराव कर दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर अभिषेक का घर बताया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उन्हें हटाया। इस दौरान देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने मामले की नजाकत को समझते हुए दो पीसीआर तैनात कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग बृहस्पतिवार देर रात करीब नौ बजे जसबीर कॉलोनी के चौक पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पहले समुदाय विशेष के एक चिकन कॉर्नर पर पत्थर फेंके। चिकन कॉनर संचालक सब कुछ छोड़कर मौके से भाग गया। पत्थर लगने से दुकान के शीशे टूट गए। 

भीड़ में शामिल लोगों ने गली में खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। इनमें एक कार समुदाय विशेष की बताई जा रही है। इसके अलावा एक अन्य कार के शीशे और बॉडी तोड़ दी। डीएसपी सुरेश सैनी और तहसील कैंप थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरतते हुए उन्हें चौराहे से उठा दिया। लोगों ने इसके बाद एक तरफ खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस और कॉलोनीवासी देर रात करीब 11 बजे तक चौराहे पर आमने-सामने खड़े रहे। डीएसपी सुरेश सैनी ने लोगों को समन्वय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को एक दूसरे के साथ मिलकर रहना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें